BSP PLANT : बीएसपी प्लांट के अंदर उठा बहुत खतरनाक चक्रवात, देखे वीडियो

 

चक्रवात क्या है और जानिए कैसे हुई इसकी उत्पत्ति

जीवन में समस्याओं का सामना इसलिए करना पड़ता है ताकि हम उन से लड़कर और भी मजबूती के साथ निखर कर आये” आज हम सभी एक ही डर में रह रहे हैं वह चक्रवात। यह एक ऐसी विकट समस्या है जो हमारे देश को कुछ ही मिनटों में तहस-नहस कर देती है। यह देश के सुंदरता को तो नुकसान पहुंचाती ही है उसी के साथ-साथ कई जान-माल की हानि भी होती है। जब किसी के मुंह से बच्चे चक्रवात शब्द सुनते हैं तो उनके मन में यह प्रश्न उठता है की चक्रवात क्या होता है? आज हम इस ब्लॉग में साइक्लोन की पूरी जानकारी, Cyclone in Hindi, Cyclone in Hindi न्यूज़ और इससे निपटने के उपाय लेकर आए हैं। आइए पढ़ें चक्रवात क्या है?

 

साइक्लोन किसे कहते हैं?

चक्रवात क्या है जानने के साथ-साथ यह जानना भी आवश्यक है कि चक्रवात को अंग्रेजी में साइक्लोन कहते हैं। इसकी संरचना अंग्रेजी के V अक्षर जैसी होती है। साइक्लोन एक ऐसी संरचना है जो गर्म हवा के चारों ओर कम वायुमंडलीय दाब के साथ उत्पन्न होती है। जब एक तरफ से गर्म हवाओं तथा दूसरी तरफ से ठंडी हवा का मिलाप होता है तो वह एक गोलाकार आंधी का आकार लेने लगती है इसे ही चक्रवात कहते हैं। आईएमडी का कहना है, “एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात एक तीव्र निम्न दबाव क्षेत्र या उष्णकटिबंधीय या उप-उष्णकटिबंधीय पानी के ऊपर के वातावरण में एक चक्कर है। इसकी अधिकतम गति 30 से 300 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। यह एक गोलाकार पथ में चक्कर लगाती घूमती हुई राशि होती है। इसकी गति अत्यंत तेज होती है। दक्षिणी गोलार्द्ध में इसे चक्रवात तथा पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में विली-विली उत्तरी गोलार्द्ध में हरीकेन या टाइफून, मैक्सिको की खाड़ी में टारनेडो कहते हैं।

चक्रवात के प्रकार

चक्रवात क्या है जानने के साथ-साथ यह जानना भी आवश्यक है कि साइक्लोन मुख्य रूप से 6 प्रकार के होते हैं-

  • ध्रुवीय चक्रवात
  • ध्रुवीय कम
  • आतिरिक्त ऊष्ण कटिबंधीय चक्रवात
  • अन्त: ऊष्ण कटिबंधीय
  • उष्णकटिबंधीय
  • मेसोस्कैल

चक्रवात के प्रभाव

चक्रवात क्या है जानने के साथ-साथ यह जानना भी आवश्यक है कि साइक्लोन के कई भीषण प्रभाव होते हैं। कुछ महीने पहले ही में भारत के दक्षिण-पश्चिम राज्यों आए चक्रवात के प्रभाव देखने को मिले जो इस प्रकार हैं:

  1. साइक्लोन के कारण पेड़ गिर जाते हैं।
  2. इसके कारण भारी वर्षा होती है।
  3. कई लोगों की जानें चली जाती है।
  4. कई स्ट्रीट लाइट के खंभे गिर जाते हैं।
  5. कई बिल्डिंग गिर जाती है।
  6. साइक्लोन के कारण फसलें बर्बाद हो जाती है।
  7. कई दिनों के लिए संचार व्यवस्था में दिक्कत आती है।
  8. कई इलाकों में पानी भर जाता है।
  9. जीव जंतु और पक्षियों को भी नुकसान पहुंचाता है।
  10. घर गिर जाने पर कई दिनों तक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

चक्रवात से हुई तबाही

18 मई 2021 को आए साइक्लोन ने सौराष्ट्र जैसे कई इलाकों में तबाही मचा दी और लोगों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। चक्रवाती तूफान ताउते ने मुंबई, गुजरात, अहमदाबाद में तबाही मचाते हुए महाराष्ट्र और गोवा में भी इसने कहर मचा दिया। चक्रवाती तूफान ताउते की गति 185 किलोमीटर प्रति घंटे बताई गई है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी गांधीनगर में ताउते तूफान को लेकर बनाए गए कंट्रोल रूम में मौजूद होकर तटीय इलाकों के अधिकारियों से स्थिति का जायजा लिया।